फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आतंकी की सूचना ने उड़ाए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो, आईएम का आतंकी दिल्ली के रास्ते आईएसआईएस में भर्ती होने इराक जा रहा है...। जी हां शनिवार शाम को सऊदी अरब से आई इस कॉल के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कॉलर ने बताया कि संदिग्ध बिहार के नवादा से दिल्ली आकर ओमान एयरवेज की फ्लाइट से इराक जाएगा। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई।

रविवार को एयरपोर्ट आते ही संदिग्ध मोहम्मद मुख्तार आलम को हिरासत में ले लिया गया। शाम तक उससे गहन पूछताछ की गई। मुख्तार जांच में दोषी नहीं पाया गया। देर शाम उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इधर परिवार का आरोप है कि सुरक्षा एजेंसियों की वजह से मुख्तार की फ्लाइट भी छूट गई। छानबीन के बाद अभी भी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी है।
विज्ञापन

आखिर क्या है उस कॉल का राज

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त मोहम्मद इरशाद हैदर ने बताया कि शनिवार रात को कॉल आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया। रविवार तड़के संदिग्ध युवक मुख्तार के आते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। स्पेशल सेल व अन्य एजेंसियों ने उससे पूछताछ की।

बिहार के बेगूसराय और नवादा से उसकी पूरी जानकारी मंगा ली गई। जांच के दौरान पता चला कि मुख्तार पिछले तीन सालों से इराक की एक कंपनी में नौकरी करता है। हर छह माह बाद वह छुट्टी लेकर भारत आता है। छुट्टी समाप्त करने के बाद उसे वापस इराक लौटना था।

करीब आठ घंटे चली पूछताछ के बाद मुख्तार को छोड़ दिया गया। मुख्तार के भाई मेहराज ने आरोप लगाया कि बिना वजह पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को परेशान किया। उनकी वजह से भाई फ्लाइट छूट गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सऊदी अरब से आई कॉल की छानबीन में जुटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें