फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश में संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एजेंसिया

Sat, 02 Mar 2019 04:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारायणा थाना क्षेत्र स्थित एयरफोर्स स्टेशन में शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध युवक ने घुसने की कोशिश की। स्टेशन की सुरक्षा में तैनात वायु सैनिकों ने रोहित (21) को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं और उससे घंटों पूछताछ की। बताया जा रहा है कि वह युवक नशे की हालत में वहां घुस गया था। उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के वायु सैनिकों ने एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश करते एक संदिग्ध युवक को देखा तो दबोच लिया। वह नशे में लग रहा था। सुबह पांच बजे उसके पकड़े जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई।

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह मूलत: बिहार का रहने वाला है और वहीं स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वह कुछ दिन से बवाना में रहने वाले अपने बड़े भाई के साथ रह रहा है। युवक ने कहा कि वह गलती से एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने रोहित का मेडिकल करा उसे बवाना पुलिस के हवाले कर दिया। बवाना पुलिस छानबीन के बाद उसे परिवार के हवाले करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें