फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सवारियों को कार में बिठाकर लूट, एक संदिग्ध गिरफ्तार; लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद

Tue, 07 Nov 2023 06:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने कार में बिठाकर सवारियों को लूटने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने कार में बिठाकर सवारियों को लूटने के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पूर्वी जिला पुलिस ने लूटपाट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था और तीनों मंडोली जेल में बंद हैं। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया बदमाश उनका साथी हो सकता है। पुलिस जेल में बंद बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


आठ अगस्त को नोएडा निवासी सुनील चौहान ने कश्मीरी गेट इलाके में लूटपाट की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त हरिदत्त शर्मा के साथ जीरकपुर से कश्मीरी गेट पहुंचे। वहां से दोनों एक वैगन आर में सवार होकर नोएडा जा रहे थे। कार में चालक के अलावा दो लोग सवार थे। इन लोगों ने उनसे दो मोबाइल और 20 हजार रुपये लूट लिए। जिला की स्पेशल स्टाफ ने मामले की छानबीन के दौरान फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके जरिए पता चला कि मोबाइल में पूजा कॉलोनी गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला का नंबर चार मिनट तक सक्रिय रहा। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई। मोबाइल पर एक और नंबर सक्रिय पाया गया, जो आगरा निवासी गौरव सिंह का था।

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वैगन आर कार सवार तीन लोगों ने उनसे आठ जुलाई को सराय काले खां इलाके में लूटपाट की थी। लेकिन उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच करते हुए पूजा कालोनी लोनी गाजियाबाद निवासी मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। मोहम्मद हसीन ने पूछताछ में बताया कि उसने यह फोन अपने एक पड़ोसी मोहम्मद यामीन से खरीदा था। मोहम्मद यामीन के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन उसके घर पर ताला लगा था। यामीन के भाई राजिक ने बताया कि यामीन अपने साथियों फारुख और शादाब के साथ आनंद विहार बस अड्डा के पास लूट के मामले में मंडोली जेल में बंद है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें