स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 38 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया मिला है। विभाग ने इन महिलाओं को दवाइयां दीं, ताकि उनके अंदर हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो सके, लेकिन जब कुछ अंतराल के बाद दोबारा से इनकी जांच की गई तो केवल 5 फीसदी महिलाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधर सका था।
इन महिलाओं की स्वास्थ्य विभाग दोबारा से खून की जांच करेगा। विभाग ने जेवर, दनकौर, दादरी और बिसरख ब्लॉक की सामुदायिक केंद्र में आने वाली महिलाओं पर सर्वे किया था।
सर्वे में मार्च से लेकर अब तक 4,382 महिलाओं में खून की जांच की गई थी। इसमें से 1,654 महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी मिली है।