फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दलितों पर की टिप्पणी, मचा बवाल

Wed, 12 Mar 2014 09:19 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और सपा के लोकसभा प्रत्याशी कमलेश बाल्मीकि दलितों पर की गई एक टिप्पणी पर घिर गए हैं। टीवी चैनल के स्टिंग में उनको राजनीतिक गुरू कल्याण सिंह के बदलने पर भी बात करते दिखाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सांसद कमलेश बाल्मीकि को टीवी चैनल पर स्टिंग में दिखाया है। जुआ खेलने को लेकर रिपोर्टर की तरफ से किए गए सवाल पर सांसद को दलितों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाया है।

इस मुद्दे पर वह काफी कुछ बोले। उनसे जब पूछा गया कि आपने अपने राजनीतिक गुरू कल्याण सिंह को क्यों छोड़ दिया, इस पर भी उनको कहते दिखाया है कि जब उन्होंने पार्टी बदल दी तब राजनीतिक गुरू भी बदल गया।
विज्ञापन


इस संबध में सांसद कमलेश बाल्मीकि का कहना है कि उन्होंने जानबूछकर कुछ नहीं कहा, आपसी बातचीत में अगर कुछ मुंह से निकल गया हो तो कह नहीं सकता। मेरी मंशा किसी समाज को तो दूर किसी व्यक्ति को भी दुख पहुंचाने की नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें