फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए 3 अप्रैल है रैना की शादी की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट स्टार सुरेश रैना का लकी नंबर 3 है। इसी के चलते शादी की तारीख भी 3 अप्रैल तय की गई। यहां यह बात भी दीगर है कि रैना और उनके परिवार के पास मौजूद ज्यादातर गाड़ियों का नंबर भी 3 ही है। यही नहीं, क्रिकेट खेलते वक्त भी जब कभी मौका मिलता है, रैना तुरंत तीन नंबर की जर्सी पहन लेते हैं।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सुरेश रैना और नीदरलैंड के बैंक में वरिष्ठ अधिकारी रहीं प्रियंका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिल्ली के लीला पैलेस में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

लखनऊ-मुंबई के साथ ही रैना और प्रियंका के कुछ विदेशी मित्र भी लीला पैलेस पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुई सगाई के बाद रैना इन्हीं दोस्तों के पास दिल्ली होटल जा पहुंचे। दोस्तों संग रैना ने बैचलर पार्टी आयोजित की। शुक्रवार को होने वाली शादी में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-मुंबई के दोस्तों संग बुधवार रात रैना ने मनाई बैचलर पार्टी

रैना के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो शादी तक रैना लीला पैलेस में दोस्तों के साथ ही रुकेंगे। दरअसल रैना का काफी समय लखनऊ में क्रिकेट अकादमी में गुजरा है। इसी के चलते वहां से कई दोस्त शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले से ही दिल्ली पहुंच गए थे। सभी मेहमानों के रुकने का इंतजाम भी होटल लीला पैलेस में ही किया गया है।

इसी के चलते अपनी सगाई के बाद बृहस्पतिवार रात को रैना ने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का आनंद उठाया। शुक्रवार को भी बैचलर पार्टी जारी रही।

परिजनों की मानें शादी की सभी रस्में अब दिल्ली में ही पूरी की जाएंगी। हालांकि शादी के बाद प्रियंका को लेकर रैना अपने राजनगर आवास पर ही आएंगे। बता दें कि प्रियंका ने भी हाउस वाइफ बनकर राजनगर आवास पर ही रहने का फैसला किया था। इसी के चलते पिछले माह उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें