फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो लंबी लाइन लगाने से मिल जाएगा छुटकारा?

Sat, 01 Feb 2014 11:02 AM IST
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले का शनिवार से आगाज हो रहा है। साइबर सिटी से रोजाना हजारों लोग इस मेले में जाते हैं।
विज्ञापन


इन सभी को अब टिकट के लिए मेला परिसर में धक्का-मुक्की नहीं करनी होगी। गुड़गांव में सूरजकुंड मेले के टिकटों की बिक्री दो स्थानों पर शुक्रवार शाम से आरंभ हो गई है।

ऐसा पहली बार हुआ है कि सूरजकुंड मेले के टिकट की बिक्री हरियाणा टूरिज्म के शमा कांप्लेक्स और दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे स्थित एंबियंस मॉल में हो रही है। इन दोनों स्थानों पर मैनुअल टिकट मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के शमा टूरिज्म कांप्लेक्स में मेले ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी हो रही है। शमा टूरिज्म के इंचार्ज एसएन यादव ने बताया कि मेले को लेकर गुड़गांव वालों में काफी क्रेज रहता है। इसी वजह से टिकटों की बिक्री का निर्णय लिया गया है। इसका मकसद टूरिज्म को बढ़ावा देना और लोगों की परेशानी को कम करना है।

एंबियंस मॉल में सूरजकुंड मेले के टिकटों की बिक्री के लिए एक विशेष काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर सुबह 11 से देर शाम तक मेले की टिकटें मिलेंगी। पहले लोगों को मेला परिसर से ही टिकट प्राप्त करना होता था। वहां लंबी-लंबी कतारें लगती हैं अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति यह टिकट 70 रुपये में प्राप्त कर सकता है। विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों को यह टिकट 35 रुपये में मिलेगा। वहीं पांच वर्ष से कम बच्चों की मेले में फ्री-एंट्री है। ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को प्रति टिकट 10 प्रतिशत का डिसकाउंट दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें