फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अंतरराष्ट्रीय मेले की रौनक बढ़ाएगा 'लव वीक'?

Fri, 07 Feb 2014 10:23 AM IST
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की रौनक पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी फीकी हो गई है। अब तक सिर्फ पर्यटक कह रहे थे लेकिन यह बात आंकड़ों से भी सिद्ध हुई है।
विज्ञापन


इस बार छह दिनों के भीतर पौने दो लाख पर्यटक यहां आए। जिसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 24 हजार रही है। जबकि पिछले वर्ष शुरुआती छह दिनों में पर्यटकों की संख्या तीन लाख से अधिक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें:सूरजकुंड मेला: यहां दिखेगी एक से बढ़कर एक कला

शुरुआती छह दिनों के भीतर मेले में पैर रखने की जगह भी नहीं मिलती थी। हालांकि मेला प्रशासन इस बात से बिल्कुल इंकार कर रहा है कि मेले में किसी तरह की कमी है।
विज्ञापन


मेला प्रशासन के अनुसार थीम स्टेट गोवा होने के कारण पूरा मेला रंगारंग नजर आ रहा है। कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थी मेले का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। मेला प्रशासन को शुक्रवार से शुरू होने वाले लव वीक से अधिक भीड़ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सूरजकुंड मेला: शिल्पकारों को भेड़-बकरियों की तरह ठहराया

हरियाणा पर्यटन निगम की एमडी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पिछली बार की तुलना में टिकटों की बिक्री को आसान बनाया गया है। पौने दो लाख की संख्या को कम नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मेले की पहले सप्ताह में भीड़ अधिक नहीं होती है। लेकिन दूसरे सप्ताह से लोगों का हुजूम आना शुरू आ जाएगा।

मिश्रा ने कहा कि जो शिल्पकार अभी भी मेला परिसर में स्टॉल मिलने की उम्मीद में रुके हुए हैं उन्हें साफ तौर पर बता दिया गया है कि अब किसी भी हालत में स्टॉल एलॉट नहीं किया जा सकता। वह अपने घर जा सकते हैं। शिल्पकारों को अगले साल के लिए आवेदन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें