फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज हत्याकांड: आपसी कहासुनी में हुई थी युवक की हत्या, बिहार फरार होने की फिराक में था आरोपी

Mon, 20 May 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जिसकी करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने चाकू से गोदकर सूरज की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले आपसी कहासुनी में आरोपी ने चाकू से गोदकर सूरज की हत्या कर दी थी। सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपी रूपेश को वाईएमसीए चौक के पास से गिरफ्तार किया है, जो बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। फिलहाल वह फरीदाबाद में पटेल नगर झुग्गी में किराये पर रहता है।

विज्ञापन


सेक्टर-8 क्षेत्र में आरोपी ने 16 मई की रात अपने पड़ोस में रहने वाले सूरज नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की शिकायत पर रूपेश और एक अन्य आरोपी बिट्टू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी बल्लभगढ़ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सेक्टर-8 थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी रूपेश को वाईएमसीए के पास से गिरफ्तार कर लिया जो बिहार भागने की फिराक में था। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसमें सामने आया कि मृतक और हत्यारोपी दोनों की उम्र करीब 22 वर्ष है। 

आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जिसकी करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर सूरज के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने चाकू से गोदकर सूरज की हत्या कर दी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग चाकू और कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जांच करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें