फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फैले कचरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई केजरीवाल सरकार को फटकार

Fri, 21 Oct 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court of india
विज्ञापन
एनजीटी के बाद अब दिल्ली में फैले कचरे को एक बड़ी समस्या के रूप में देखते हुए और इसे खतरे की घंटी बताते हुए ‌सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार और स्थानीय निकायों को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार से कचरे के समय रहते निस्तारण का भी निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्देश के साथ ही आप सरकार की उस याचिका पर भी ऐतराज जताया है जिसमें सरकार ने गुहार लगाई थी कि आप विधायकों को सफाई के काम से अलग रखा जाए क्योंकि ये काम स्थानीय निकायों का है।

कोर्ट ने आप सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए बोला कि अपनी जिम्मेदारी को दूसरों पर डालना समस्या का समाधान नहीं है। आपके पास पर्याप्त संख्या में विधायक हैं जिनका इस्तेमाल कर आप दिल्लीवासियों को सफाई के लिए जागरूक कर सकते हैं और राजधानी को साफ-सुथरा भी रख सकते हैं।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह पर लगे कचरे के ढेर के बारे में बोलते हुए कोर्ट ने कहा कि ये खतरे का साफ संकेत है। शहर में 45-45 मीटर ऊंचे कचरे के ढेर जमा हो चुके हैं और कचरे का सही निस्तारण ना होने की वजह से लोग मर रहे हैं। ‌इससे पहले भी कोर्ट व एनजीटी दिल्ली सरकार को इस मामले पर फटकार लगा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें