एएनआई के मुताबिक, गडकरी ने कहा, 'पूर्वी दिल्ली एक्सप्रेस वे जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए हम प्रधानमंत्री से समय लेंगे और इसको तुरंत शुरु करेंगे। एक्सप्रेसवे का देरी से खुलने का कोई संबंध नहीं है, यह काम को पूरा होने की वजह से हुआ है।'
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बन जाने से इस रूट पर बसे इलाकों की दूरियां काफी घट गई हैं। अब इस रूट पर आपको जाम और प्रदूषण का सामना नहीं करना पड़ेगा। कुंडली से हरियाणा के पलवल तक आप ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए केवल 70 मिनट में पहुंच जाएंगे।
29 अप्रैल को इसका उद्घाटन होने वाला था लेकिन इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी इसकी उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया गया था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सात इंटरचेंज मौजूद हैं जिससे अब आप एक से दूसरे शहर तक आसानी से जा सकेंगे। आइए जानते हैं वो सात इंटरचेंज कौन-कौन से हैं..
1) कुंडली-मावीं कला
कुंडली से उत्तर प्रदेश के बिसवा मिल जाने के लिए 18 किलो मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। फिर वहां से बागपत तक 18 किलोमीटर जाना पड़ता है। इसमें पूरा एक घंटा लग जाता है। जब ईस्टर्न पेरिफेरल शुरू हो जाएगा तो इसकी दूरी 15 किलोमीटर हो जाएगी। इस सफर को तय करने के लिए मात्र 10 मिनट का समय लगेगा।
2) मावीं कला-दुहाई
अगर बागपत से लोनी होते हुए गाजियाबाद आते हैं ये दूरी करीब 45 किलोमीटर की है। जाम और खराब सड़कों के कारण बागपत से गाजियाबाद पहुंचने में ही लगभग 3 घंटे तक लग जाते हैं। अब मावी कला (दिल्ली-सहारनपुर रोड) से दुहाई स्थित इंटरचेंज तक की दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो गई है। यह सफर मात्र 20 मिनट में आप पूरा कर लेंगे।
3) दुहाई-डासना
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना (गाजियाबाद) के बीच मात्र 8 किलोमीटर की दूरी है। एनएच-24 वाले इस मार्ग से आप हरियाणा के पलवल की तरफ या कुंडली की तरफ जा पाएंगे। अभी इन दोनों रास्तों पर जाने के लिए गाजियाबाद के बीच से होकर जाना पड़ता है। नोएडा वालों को भी यह पॉइंट सबसे पास होगा।
4) डासना-बील अकबरपुर
गाजियाबाद के डासना और बील अकबरपुर (गौतम बुद्ध नगर) के बीच की दूरी करीब 19 किलोमीटर है। इससे बुलंदशहर-सिकंदराबाद की ओर से आने-जाने वाले लोग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकते हैं। दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर से आने वालों के लिए यह आसान होगा।