बता दें कि एसीबी वैसे तो दिल्ली सरकार के अधीन कार्य करता है लेकिन इसके अध्यक्ष व अन्य अधिकारी उपराज्यपाल नियुक्त करते हैं और ये लोग उन्हें ही रिपोर्ट भी करते हैं। एसीबी ने विसल ब्लोअर राहुल शर्मा की शिकायत पर सुरेंद्र बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। राहुल ने बंसल पर फर्जी बिल जमा कराकर पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण कार्य कराने के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया था।
बता दें कि पुलिस ने मई 2017 में सुरेंद्र बंसल और वरिष्ठ PWD अधिकारियों के खिलाफ उन फर्म का पैसा रिलीज करने के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की जो सिर्फ पेपर पर थीं।
सुरेंद्र बंसल यानी केजरीवाल के साढ़ू की उस दिन मौत हो गई थी जिस दिन एफआईआर रजिस्टर हुई थी। बता दें कि सुरेंद्र बंसल की फर्म ने बकोली गांव और इंदिरा नेहरू कैंप में निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ का बिल जमा किया था। विसल ब्लोअर राहुल शर्मा जो पेशे से इंजीनियर हैं उन्होंने इस मामले में शिकायत दी थी। राहुल ने रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन नाम की संस्था भी बनाई है।