फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर लाखों की चोरी

Tue, 09 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्रनगर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी और सुप्रीम कोर्ट के वकील एके कॉल के फ्लैट में चोरी हो गई। दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर सात लाख की ज्वैलरी, 12 हजार अमेरिकी डॉलर और हजारों की नगदी ले गए।
विज्ञापन


एके कॉल पत्नी के साथ कश्मीर में पैतृक गांव गए थे। सोमवार सुबह लौटे तो वारदात का पता चला। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से साहिबाबाद पुलिस जांच में जुटी है।

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 के ब्लॉक 9 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी एके कॉल पत्नी दुलारी के साथ रहते हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। उनका बेटा और बेटी यूएस में रहते हैं।
विज्ञापन


29 जनवरी को वह पत्नी के साथ कश्मीर पैतृक गांव गए थे। सोमवार सुबह लौटे तो देखा कि फ्लैट के दरवाजे की कुंडी टूटी है और अंदर सारा सामान फैला था।

चोर बेडरूम की सेफ तोड़कर करीब 22 तोले सोना, 12 हजार अमेरिकी डॉलर, लैपटॉप और पांच हजार रुपये ले गए। 

वहीं, किराएदारों का कहना है कि पूर्व वीसी का एंट्री गेट बालकनी की ओर है। वे उस ओर जाते ही नहीं। इस कारण उन्हें चोरी का पता ही नहीं चला।

ड्राइवर-माली से की जा रही पूछताछ
एएसपी आशीष ने बताया कि पूर्व वीसी के ड्राइवर और माली को ही पता था कि वह घर पर नहीं हैं। पीड़ित ने दोनों पर ही चोरी का शक जताया है।

दोनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

शनि मंदिर से दानपात्र चुराया
संजयनगर में शनि मंदिर से चोरों ने दरवाजे तोड़कर दानपात्र चोरी कर लिया। अनुमान है कि दान पात्र में करीब 50 हजार रुपये रखे थे। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी वीके अग्रवाल ने दानपात्र चोरी होने की तहरीर कविनगर पुलिस को दी है।

वीके अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने सोमवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र ले गए।

सिक्योरिटी गार्ड से बाइक लूटी
दिनदहाड़े नबीपुर गांव के पुल पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सिक्योरिटी गार्ड सुल्तानपुर गांव निवासी गंभीर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की बाइक और एक हजार रुपये लूट लिए।

बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गंभीर सिंह ने बमाया कि वह गाजियाबाद पुराने बस स्टैंड पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। रात की ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें