फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ने की नजीब जंग की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार की संभावनाओं के मामले पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तु ने एलजी नजीब जंग की तारीफ की है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में चुनाव कराने की मांग के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई होनी थी। सुनवाई शुरू होते ही संवैधानिक पीठ में शामिल और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तु ने कहा कि अखबारों और मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे साफ है कि दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने सरकार बनाने के लिए सभी दलों की मीटिंग बुलाने का फैसला लिया है। इससे साफ है कि वह सरकार बनाने के मामले पर गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में उन्हें सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक मौका जरूर दिया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को सरकार बनाने की संभावना तलाशने के लिए 12 दिन का मौका देते हुए सुनवाई को 11 नवंबर तक के लिए टाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

11 नवंबर को होगी सुनवाई

कोर्ट में मामले की सुनवाई लगभग दस मिनट ही चली। कोर्ट ने साफ किया कि एलजी का यह प्रयास इस बात की ओर साफ संकेत है कि सरकार बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार बनाने की गहमागहमी के बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को साफ किया था कि वह सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से बात करेंगे। इसके बाद ही सरकार बनाने की संभावना तलाशी जाएगी।

इसमें कहा गया था कि दिल्ली में सरकार बनाने की राष्ट्रपति से स्वीकृति मिलने के मद्देनजर उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली में एक स्थायी सरकार बनाने के लिए अगले कुछ दिनों में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संभावनाएं तलाश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें