बॉटेनिक गार्डन से लेकर कालिंदी कुंज मेट्रो प्रोजेक्ट इसी साल पूरा होने वाला है। कालिंदी कुंज पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन के लिए बिल्डर सुपरटेक की तरफ से डीएमआरसी को प्रस्ताव भेजा गया है।
अगर मंजूरी मिल जाती है तो सेक्टर- 94 स्थित ओखला के पास बने मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सुपरनोवा कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन’ होगा। सुपरनोवा की तरफ से इस मेट्रो स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंग-रोगन करवाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
सुपरनोवा प्रोजेक्ट के एमडी आरके अरोड़ा ने बताया कि ओखला के पास निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन को सुपरनोवा कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन का नाम देने के लिए डीएमआरसी को प्रस्ताव दिया गया है।