प्रो-कबड्डी के लीग मैच के मौके पर राष्ट्रगान गाना अभिनेत्री सनी लियोनी को भारी पड़ सकता है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
बता दें कि मुंबई में प्रो कबड्डी के लीग मैच के मौके पर बृहस्पतिवार रात को उन्होंने राष्ट्रगान गाया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि राष्ट्रगान गाते हुए उन्होंने कई शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं किया जो राष्ट्रगान का अपमान है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सनी लियोनी जैसी शख्सियत अगर ऐसी गलती करती हैं तो इससे उनके प्रशंसकों को भी काफी धक्का लगता है। उन्हें राष्ट्रगान गाने से पहले इसकी अच्छे से प्रैक्टिस करनी चाहिए थी। हालांकि सनी लियोनी ने ट्वीट करके खुद ही बताया था कि उन्होंने इसके लिए महीनों की प्रैक्टिस की थी।