फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का तीसरा सबसे सर्द दिन रहा रविवार, अभी नहीं है राहत की उम्मीद

Mon, 23 Dec 2019 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बचाव का सहारा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम की ओर से दिल्ली पहुंच रही हवाओं से रविवार इस मौसम का तीसरा सबसे सर्द दिन रहा। इस दौरान तेज हवाओं ने दिल्लीवालों को कंपकंपाया। घने कोहरे से घिरी सुबह के बाद दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले, इस मौसम में सिर्फ दो दिन दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया था। बाकी दिनों में यह 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही बना हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही हवाएं दिल्ली-एनसीआर को सर्द किए हुए हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देर रात में हवा की चाल तेज न होने से न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह पहाड़ों की तरफ से चल रही हवाएं तेज हो गईं। 
विज्ञापन


इससे दिन के तापमान में तेजी से कमी आई। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इससे प्रदूषण के साथ ही सुबह का घना कोहरा भी छंट गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा नम होने से सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। सोमवार को आसमान साफ होने के साथ घना कोहरा रहने की उम्मीद है। 

न्यूनतम व अधिकतम तापमान 15 व 7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मंगलवार को भी कमोबेश यही हालात रहेंगे। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिर करवट लेगा। 

विज्ञापन

तेज हवा से छंटा प्रदूषण

हवा की चाल बढ़ने से रविवार को दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में तेजी से गिरावट आई है। दिल्ली व इससे जुड़े सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 24 घंटे में गंभीर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को एक बार फिर हवा की चाल में कमी आएगी।

इससे प्रदूषण स्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे पहले लगातार दो दिन तक एक्यूआई गंभीर स्तर पर रहा था। दोपहर बाद हवा की चाल 20 किमी प्रतिघंटा से ऊपर पहुंच गई। इससे प्रदूषण स्तर में कमी आई। बीते 24 घंटों में औसत भी बेहद खराब ही दर्ज किया गया। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 322 रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम का एक्यूआई 360, 352, 352, 335, 274 रहा। शुक्रवार व शनिवार को गुरुग्राम के अलावा दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहर गंभीर प्रदूषण की मार झेल रहे थे।

आज फिर बिगड़ सकता है एक्यूआई
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को एक बार फिर हवा की चाल में कमी आएगी। इससे दोपहर बाद एक्यूआई खराब होगा। सफर के मुताबिक, जहांगीरपुर, विनोबापुरी, जीटी रोड, साहिबाबाद सरीखे इलाके प्रदूषण के हॉट स्पॉट का काम करेंगे। यहां की हवा एक बार फिर गंभीर स्तर तक प्रदूषित हो सकती है। मंगलवार को भी हालात खराब ही रहेंगे। बुधवार व बृहस्पतिवार को एक बार फिर एक्यूआई में सुधार हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें