फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का दावा, असामान्य थी सुनंदा पुष्कर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत सामान्य नहीं थी। शुक्रवार को एम्स ने सुनंदा की अंतिम विसरा रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में जहर से ही मौत का जिक्र है।
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने भी माना कि सुनंदा की मौत अप्राकृतिक थी। केस में आगे की कार्रवाई विसरा रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद की जाएगी।

इससे पूर्व बस्सी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पूरे केस की समीक्षा विशेष आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) दीपक मिश्रा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस शशि थरूर को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनंदा की मौत असामान्य थी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 पेज की विस्तृत रिपोर्ट में एम्स के डॉक्टरों ने अपनी पुरानी रिपोर्ट को ही दोहराया है। इसमें सुनंदा की मौत को असामान्य मानते हुए मौत का कारण किसी जहर से होना माना गया है।

हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि सुनंदा के शरीर में तय सीमा से ज्यादा रेडियो एक्टिव पदार्थ मौजूद थे। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने विसरा रिपोर्ट को जांच के लिए अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई की लैब में भी भेजा था।

एफबीआई ने अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया था कि सुनंदा के शरीर में तय सीमा से ज्यादा रेडियो एक्टिव पदार्थ नहीं थे। एफबीआई ने भी सुनंदा की मौत के लिए जहर की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें