फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर: होटल के कमरे से उठाए गए 'सबूत'

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस टीम ने लीला होटल के उस कमरे से फिर सैंपल उठाए हैं जहां सुनंदा पुष्कर मृत मिली थीं।
विज्ञापन


सीबीआई की सीएफएसएल टीम और सुनंदा का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टर साथ थे। पुलिस ने यह कमरा सील कर रखा है।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ की देखरेख में सीबीआई की फोरेंसिक व एम्स के डॉक्टरों की टीम ने मामले की जांच को तेज करते हुए दो दिन पहले कमरा नंबर 345 का दौरा किया। यहां से तकिया, चादर व कारपेट के सैंपल लेने के अलावा एक टूटा गिलास बरामद किया गया।
विज्ञापन

शरीर में कैसे पहुंचा जहर?

टीम ने सुनंदा के पेशाब का सैंपल भी लिया। वहीं, दवाइयां और कास्मेटिक सामान को भी जब्त किया। इन सामान को पुलिस फिर से फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।

अक्तूबर के अंत में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी थी कि जहर के कारण सुनंदा की मौत हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट में ये खुलासा नहीं किया गया था कि शरीर में जहर कैसे पहुंचा।

पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा था कि किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचने के लिए एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट पर्याप्त नहीं है। पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कराएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें