पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले का खुलासा होने वाला है। मामले में कई वीआईपी लोगों के नामों के शामिल होने की भी आशंका है। मंगलवार को सुनंदा पुष्कर मौत मामले में जीमेल और याहू ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
रिपोर्ट में एक महत्वपूर्व जानकारी सामने आई है। सुनंदा के पास दो-दो जीमेल और याहू अकाउंट थे। जिनसे उनके आखिरी समय कुछ वीआईपी लोगों के ईमेल पर कुछ खास मेल की गई हैं। उन लोगों का आईपी एड्रेस ट्रेस कर लिया है।
अब मामले में कुछ अहम जानकारियों के लिए फेसबुक की ओर से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बहुत जल्द फेसबुक भी मामले पर अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप देगा। दरअसल, पुलिस को शक है कि सुनंदा के साथ मेहर के बीच हुई बातचीत में कुछ ईमेल डिलीट कर दिए गए हैं।
फिलहाल याहू और जीमेल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उन हस्तियों की एक सूचि तैयार कर रही है, जिनके इस मामले में संलिप्त होने की आशंका है। पुलिस की जांच के मुताबिक सुनंदा ने आखिरी चौबीस घंटों में जो संपर्क किए थे, उन्हीं में उनकी मौत की वजह की जानकारी छुपी हुई है।
गौरतलब हो कि साल की शुरुआत यानि 17 जनवरी को दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर की लाश मिली थी। तब थरूर और सुनंदा पुष्कर के बीच शादीशुदा संबंधों को लेकर तनाव था। तब से अब तक पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि यह हत्या थी या खुदकुशी।