फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग कांड के बाद अब फाइनेंसियल कंपनी में सेंधमारी का प्रयास

Wed, 05 Nov 2014 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के न्यू रेलवे रोड स्थित गोल्ड सुक फाइनेंस कंपनी में देररात सेंधमारी का बड़ा प्रयास किया गया। छत के रास्ते से कंपनी के स्ट्रांग रूम तक जा घुसे युवक ने यहां पर तोड़फोड़ का प्रयास किया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरा समेत स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद गुड़गांव पुलिस ने बिल्डिंग को चारों तरफ से घेरते हुए आरोपी को धर दबोच लिया। आरोपी नेपाली युवक है। इतनी बड़ी वारदात को मंशा देने के फिराक को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

देररात पुलिस को सूचना मिली कि न्यू रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर वाले फ्लोर स्थित गोल्ड सुक फाइनेंस कंपनी में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। सोनीपत के गोहाना में बैंक में हुई बड़ी लूट को देखते हुए गुड़गांव पुलिस की कई टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


बिल्डिंग के चारों तरफ के रास्तों को सील करते हुए बिल्डिंग को घेर लिया गया। रात करीब डेढ़ बजे आरोपी के बाहर निकलने के प्रयास के दौरान पुलिस की टीम ने उसे धर दबोच लिया। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी रोहित उर्फ जंकी रॉय के रूप में हुई है जो पिछले कुछ समय से गुड़गांव में रह रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया कि देररात आरोपी ने अकेले ही फाइनेंस कंपनी में सेंधमारी की योजना बनाई। शाम को बिल्डिंग की छत पर पहुंच रात को यहां ऑफिस बंद होने के बाद पाइप के सहारे ऑफिस के पीछे किचन में लगे शीशे तोड़ते हुए अंदर आ घुसा।

आरोपी ने आते ही यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद आग बूझाने वाले सिलेंडर से किचन से सटी स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया। देररात फाइनेंस कंपनी से तोड़फोड़ की आवाज सुनकर एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया।

हालांकि ऐनवक्त पर आरोपी की गिरफ्तारी से बड़ी वारदात को रोकने में पुलिस की कामयाबी मानी जा रही है। लेकिन आरोपी स्ट्रांग रूम तक पहुंचा कैसे? उसे इसकी जानकारी कैसे हुई? इन सवालों को पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। सिटी थाना प्रभारी सतबीर सिंह के अनुसार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

सुरक्षा चूक पड़ सकती थी भारी
न्यू रेलवे रोड स्थित गोल्ड फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में हुए सेंधमारी के प्रयास में पुलिस की जांच में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। कंपनी के दफ्तर में किचन के रास्ते शीशा तोड़कर जिस प्रकार आरोपी स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर की गई अनदेखी को लेकर अगर समय रहते पुलिसिया कार्रवाई नहीं की होती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। कंपनी की तरफ से जिस प्रकार यहां सुरक्षा की अनदेखी की गई थी पुलिस ने भी फाइनेंस कंपनी को लताड़ लगाई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक फाइनेंस कंपनी में सेंधमारी के लिए पूरी योजना के साथ आया था। शाम करीब सात बजे वह साधारण रास्ते से छत पर जाकर छिप गया था। रात को नौ बजे दूसरे और तीसरे फ्लोर स्थित एजुकेशन इंस्टीट्यूट के बंद होने के बाद वह छत के रास्ते पीछे पाइप के सहारे फाइनेंस कंपनी में बने किचन तक पहुंचा। किचन का कांच तोड़कर वह अंदर घुस गया।

स्ट्रांग रूम और किचन की एक ही दीवार होने के चलते युवक ने इसे आग बुझाने वाले यंत्र से तोड़ने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की सारी गतिविधि सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि किचन का दरवाजा भी लॉक नहीं किया गया जिसके चलते वह मैन कॉरिडोर तक घुस आया।

स्ट्रांग रूम की दीवार की मोटाई भी करीब पांच इंच का होना सामने आया है। जानकारी मिली है कि गोल्ड के स्ट्रांग में कई करोड़ के जेवरात रखे हुए थे। सेंधमारी से ऐनवक्त पहले आरोपी के पकड़े जाने के बाद मंगलवार को एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच जांच की। जिसमें उन्होंने भी फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें