फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश

Mon, 26 May 2014 04:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान रविवार को फिर सच साबित हुआ। दिनभर की तेज गर्मी के बाद रात को आंधी-बारिश आने से लोगों को राहत मिली। तेज बारिश के चलते सोमवार को भी तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी।
विज्ञापन


मौसम में अभी एकरूपता नहीं आ रही है। तापमान में आए दिन उतार-चढ़ाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को तापमान 28-40 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। आद्रता 42 फीसदी रहने के चलते लोगों को उमस के साथ भयंकर गर्मी ने परेशान किया।

तेज गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार रात होते ही मौसम बदल गया। नौ बजे से आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में सात डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार बारिश का असर सोमवार के मौसम पर भी रहेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर ही बना रहेगा। सबसे ज्यादा परेशान उमस बढ़ने से होगी। आद्रता बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है।

आंधी-बारिश के चलते जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली, वहीं पर महानगर में ब्लैकआउट हो गया। तेज हवा शुरू होते ही आठ बजे से पावर कारपोरेशन ने बिजली काट दी थी। इसके बाद आंधी-बारिश के चलते सप्लाई शुरू नहीं की गई।

पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर राशिद अबरार ने बताया कि आंधी-बारिश में सिस्टम में ब्रेकडाउन होने की आशंका बनी रहती है। कई जबह पेड़ टूटकर लाइनों पर गिर जाते हैं।

सावधानी बरतने के चलते सप्लाई बंद कर दी गई है। बारिश बंद होने के बाद मुख्य लाइनों की पेट्रोलिंग कराई जाएगी। लाइनों की टेस्टिंग के बाद ही सप्लाई मिल सकेगी। देर रात तक पावर सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें