फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर का नया आरोप: तिहाड़ में बंद महाठग ने एलजी को लिखा पत्र, केजरीवाल और जैन पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 13 Jan 2023 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुकेश ने दावा किया है कि केजरीवाल और जैन ने उसे जेल अधिकारियों के माध्यम से बुरी तरह प्रताड़ित किया और धमकी दी। उसने लिखा है कि एक माह पहले जब मैं मंडोली जेल-14 में था तब सत्येंद्र जैन ने वहां अपने विश्वासपात्र कर्मियों को नियुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
सुकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे अपने ताजा खत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद सुकेश ने केजरीवाल और जैन पर मानसिक प्रताड़ना और धमकियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने अपने हालिया पत्र में आरोप लगाया है कि आप नेता उसे उनके खिलाफ किए गए सभी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। सुकेश का ये भी आरोप है कि केजरीवाल और जैन ने उसे ये भी धमकी दी उनसे जुड़े जिन लोगों के खिलाफ उसने शिकायत की है वो भी वापस ले ले।

सुकेश ने दावा किया है कि केजरीवाल और जैन ने उसे जेल अधिकारियों के माध्यम से बुरी तरह प्रताड़ित किया और धमकी दी। उसने लिखा है कि एक माह पहले जब मैं मंडोली जेल-14 में था तब सत्येंद्र जैन ने वहां अपने विश्वासपात्र राजेंद्र और जय सिंह को तैनात करा दिया और मुझे धमकी देने लगे लेकिन मैंने भी तय कर लिया था कि मैं इनके दबाव के आगे नहीं झुकुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें