Sukesh Chandrashekhar Letter to Jacqueline : सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा है कि वह जैकलीन फर्नांडीज के लिए नौ दिन नवरात्रि में व्रत रखेगा। सुकेश ने अपने पत्र में जैकलीन को दुनिया की सबसे सुंदर स्त्री बताया है।
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडीज को पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा है कि वह जैकलीन फर्नांडीज के लिए नौ दिन नवरात्रि में व्रत रखेगा। सुकेश ने अपने पत्र में जैकलीन को दुनिया की सबसे सुंदर स्त्री बताया है।
विज्ञापन
सुकेश ने पत्र में लिखा, 'मेरी बेबी जैकलीन, दोहा शो के दौरान तुम सुपर हॉट और बेहद सुंदर लग रही थीं। बेबी, तुमसे ज्यादा सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा। बेबी, क्योंकि कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मैं पहली बार नौ दिनों का उपवास करने जा रहा हूं। इससे मां सब कुछ ठीक कर देंगी और हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे, चाहे कुछ भी हो जाए और हमेशा साथ रहेंगे।'
विज्ञापन
महाठग सुकेश ने अपने लेटर में जैकलीन को शेरनी बताया। अपने लेटर की शुरुआत में लिखा कि मेरी शेरनी, मेरी बेबी जैकलीन...मैं सबसे पहले तुम्हे बताना चाहता हूं कि दोहा शो में तुम बहुत हॉट लग रही थी। मेरी बोम्मा तुम सबसे ज्यादा खूबसूरत हो। कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं पहली बार माता रानी के नौ दिनों के उपवास पर रहूंगा।
आगे लिखा कि ये सब तुम्हारे भलाई के लिए ही है। खासकर हमारे आसपास मौजूद नकारात्मकता को कम करने लिए इस व्रत को रख रहा हूं। मां शक्ति के आशीर्वाद से सबकुछ ठीक हो जाएगा। हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे। नवरात्र में एक विशेष पूजा आरती का आयोजन कर रहा हूं। मां वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में इसका आयोजन होगा।