फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन से शादी करने पर मिलते थे ताने, होटल में जाकर कर लिया सुसाइड

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गाजियाबाद के बजरिया स्थित मीनार होटल में मंगलवार को एक युवक ने परिवार के तानों से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक सोमवार रात होटल में आकर रुका था। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


मृतक राजीव (25) पुत्र हरीश कुमार शाहजहांपुर के मजला गांव का रहने वाला था। वह गांव में खेतीबाड़ी करता था। पुलिस ने बताया कि वह सोमवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर होटल मीनार पहुंचा था। होटल मैनेजर सुधीर के पास आधार कार्ड जमा कराया और कमरा नंबर 202 में रुका।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
रात में खाना खाने भी बाहर नहीं आया। मंगलवार सुबह आठ बजे उसने चाय मंगवाई और सुबह 9:21 बजे दादरी निवासी बहनोई संजीव कुमार एसएमएस कर सुसाइड करने और अपने पास नौ हजार रुपये होने की जानकारी दी। संजीव सुबह 10:30 बजे होटल पहुंचा तो राजीव ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

उसने राजीव का एसएमएस दिखाते हुए होटल मैनेजर से दरवाजा खुलवाया तो कमरे में राजीव पंखे से लटका हुआ था। उसने बेड पर स्टूल रखकर गमछे से फंदा लगाया था। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

ममेरी बहन से शादी करने पर परिवार देता था ताने 
पुलिस की माने तो राजीव ने ममेरी बहन से शादी की थी, जिसकी वजह से परिवार वाले उसे ताने मारते थे। इससे वह परेशान था, जिसका जिक्र सुसाइड नोट में किया गया। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह बेइज्जती के साथ नहीं जी सकता है। भाभी के साथ संबंधों के आरोप के साथ ही अपनी शादी का भी जिक्र किया है। अंत में लिखा है ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें