फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली महिला, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 26 Jul 2014 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
aनोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला में एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। हालांकि, दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। जबकि महिला के भाई ने दहेज की खातिर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी सुनील की शादी 25 अप्रैल 2007 को सुनीता से हुई थी। शादी के बाद नौकरी की तलाश में सुनील पत्नी को लेकर नोएडा आ गया और बरौला में कर्णसिंह चौहान के मकान में किराए पर रहने लगा।

सुनील ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार को सुनील अपने पड़ोसी मोहन मिश्रा के साथ ड्यूटी पर गया था। घर पर पत्नी और बच्चे अकेले थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बच्चे स्कूल से घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों ने इसकी जानकारी पड़ोसी को दी।
विज्ञापन


पड़ोसी ने दरवाजे से झांककर देखा, तो महिला पंखे से लटकी थी। पड़ोस की एक महिला ने अपने पति मोहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहन ने कंपनी में सुनील को घटना बताई। इसके बाद दोनों घर पहुंचे।

उन्होंने दरवाजा तोड़कर महिला को पंखे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी महिला के परिजनों और पुलिस को दी गई।

मौके पर महिला का भाई अशोक और पुलिस पहुंच गई। वहीं, मृतका के भाई ने महिला के पति सुनील, सास भानवती और ससुर के खिलाफ शिकायत दी है कि ससुराल वाले कई दिनों से उसके परिजनों से एक लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज न देने पर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें