फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड केस : अंशिका के शरीर पर चोटों के निशान

Wed, 30 Jul 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित विनायक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरी प्रोफेसर की पत्नी अंशिका के हाथ, पैर और सिर में चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


जहां अंशिका गिरी वहां काफी खून पड़ा था। हाथ-पैर की हड्डियां भी टूटने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

लिव इन रिलेशन में रहने के बाद की शादी
इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कालेज में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर आदित्य और अंशिका छह माह तक लक्ष्मी नगर में लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 12 में शादी कर ली।
विज्ञापन


आदित्य ने बताया कि अंशिका मुस्लिम थी और उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरा निकाह कर लिया था। ऐसे में वह अकेली पड़ गयी थी। शादी के बाद वह अंशिका के साथ वसुंधरा सेक्टर-9 में शिफ्ट हो गए थे।

अंशिका पुराने खयालात की महिला थी उसे आजकल की बातें ज्यादा पसंद नहीं थीं। शायद इसीलिए उसने सुबह बर्थ डे विश नहीं किया था। अब 11 माह की जुड़वा बेटियां आद्या और नाव्या सुबह से रो रहीं है। दोनों बच्चियों को आदित्य की मां संभाल रही हैं।
विज्ञापन


एक और सुसाइड
23 जुलाई 14 : वैशाली सेक्टर-7 के रामप्रस्थ ग्रीन के मैक्स टॉवर में रिटायर्ड अफसर सतीश नरूला की पत्नी वीना ने डिप्रेशन में जान दे दी थी। पड़ोसियों ने बताया था कि डिप्रेशन मंें वे गुस्से में आ जाती थीं। वे अक्सर पुणे में रहने वाले बड़े बेटे को भी याद करती थीं। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की थी। पुलिस ने सुसाइड मान शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

17 जुलाई 14 : डिप्रेशन पीड़ित बुजुर्ग ने इंदिरापुरम के रीगेलिया हाईट्स की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

14 जनवरी 14 : कौशांबी के उदयगिरी अपार्टमेंट से कूदकर मेड ने दी जान

18 अक्टूबर 12 : वैशाली सेक्टर-4 के भागीरथी टॉवर में एमबीए युवती नौवीं मंजिल से कूदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें