फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया बेहाल 10 बजे ही पारा हो जाता है 41 डिग्री के पार 

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
गर्मी
विज्ञापन
गर्मी ने लोगों को शुक्रवार को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे ही शहर का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, सुबह 7 बजे से ही घर से बाहर निकलने में लोगों को मुश्किल हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते हुई बारिश से एक-दो दिन के लिए मौसम थोड़ा सुहावना हो गया था। 

तापमान में भी करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, सूर्य देव ने फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को जहां शहर का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को सुबह दस बजे ही पारा 41.7 और न्यूनतम 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार और रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि घर से बाहर निकलने पर सिर को ढककर निकलें और अधिक से अधिक पानी का पीएं। ताकि, शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें