फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा भाटी केस: आरोपियों की तलाश में पुलिस ने इलाके को घेर डेढ़ दर्जन बुलेट थाने में खड़ी करवाई

Wed, 12 Aug 2020 05:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
थाने में खड़ी बुलेट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुदीक्षा की मौत के मामले में बीती रात पुलिस ने इलाके को घेरकर करीब डेढ़ दर्जन बुलेट बाइक बरामद की है। आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तत्कालीन इंस्पेक्टर की एक टीम ग्रेटर नोएडा के लिए सुबह रवाना हुई है। सीओ सिटी सुबह से ही क्षेत्र में खुलासे के लिए भागदौड़ में लगी हुई है।

विज्ञापन


वहीं जिन बुलेट्स को थाने में खड़ी करवाई गई हैं उनके मालिकों से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इन बुलेट्स की शिनाख्त सुदीक्षा भाटी के भाई से कराएगी, ताकि उन लोगों के बारे में पता चल सके जो उन्हें रास्ते में छेड़ रहे थे। 

बुलेट पर जाते दो युवक सीसीटीवी में हुए थे कैद
मंगलवार को मामले की छानबीन के लिए सीओ सिटी दीक्षा सिंह मौके पर पहुंचीं थी। सीओ सिटी ने घटना स्थल से लेकर पवसरा तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। सीओ को इस दौरान कस्बा पुलिस चौकी के सामने एक रेडिमेड की दुकान से फुटेज मिली है। उक्त फुटेज में दो युवक बुलेट बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का मानना था कि घटना के मात्र पांच मिनट बाद उक्त बुलट घटना स्थल की ओर से आती हुई दिख रही है। जिस कारण पुलिस की जांच में उक्त बुलट सवारों की सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस दोनों युवकों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। सीओ सिटी ने मृतका के ननिहाल गांव माधोगढ़ पहुंचकर परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी।

विज्ञापन

बुलेट वालों की तलाश में तीन टीमें गठित

स्कॉलर छात्रा सुदीक्षा भाटी की हादसे में मौत के बाद पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया था कि घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जिसमें दो सीओ के साथ इंस्पेक्टर औरंगाबाद को लगाया गया है। एक सीओ को दादरी स्थित मृतका के गांव भेजा गया है। जिससे कि मामले में तहरीर ली जा सके। साथ ही मृतका के भाई से बुलेट सवार युवकों के हुलिया का पता किया जा सके। जबकि सीओ सिटी दीक्षा सिंह और इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को गांव माधोगढ़ स्थित ननिहाल भेजा गया। दोनों ने यहां मामा से पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस की एक टीम बुलेट सवार युवकों को चिन्हित करने में लगी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें