फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन की महिला स्वावलंबन योजना 'मिशन शक्ति' का सफल आयोजन

Thu, 05 Nov 2020 06:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
महिला स्वावलंबन योजना 'मिशन शक्ति' का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा में गुरूवार को उतर प्रदेश शासन की महिला स्वावलंबन योजना 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा के कुशल संचालन में 'महिला सुरक्षा व सम्मान से संबंधित प्रावधानों एवं योजनाओं' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन को प्राचार्य डॉ सीमा शर्मा की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। 

विज्ञापन


वहीं श्री मति बबीता सिंह द्वारा एक व्यायाखान दिया गया जिसमें उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने 112 तुरंत पुलिस सहायता के लिए, 1090 महिला पावर लाइन, पुलिस स्टेशन में विजिट, साइबर क्राइम पोर्टल आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जानकारी रखने और उचित समय पर उसका प्रयोग करने की सलाह दी। महाविद्यालय में दिनांक 17 से 25 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता 'बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य वर्धक तथा पोषण के प्रति जागरूकता' के साथ ही 'बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य वर्धन तथा पोषण के प्रति जागरूकता एवं जानकारी' पर निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर संघमित्रा और डॉक्टर अंजनी रानी द्वारा कराया गया। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति में प्रिया सिंह व डॉ कविता चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं की एक क्विज द्वारा 'अवेयरनेस अबाउट गर्ल्स हेल्थ एंड न्यूट्रिशन' के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


सभी कार्यक्रमों के आयोजन में डॉक्टर अनीता मिश्रा, एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ममता गौतम व डॉक्टर एसपी सिंह, एनसीसी अधिकारी तथा रोवर्स प्रभारी डॉ रविकांत और रेंजर्स प्रभारी डॉ संघमित्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रत्येक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। प्रतिदिन सभी को महिला सम्मान व सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। जिसका संचालन डॉक्टर शैली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में सभी प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार व तीनों संकायों के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें