डीडीसीए के कथित घोटाले पर जांच को लेकर केजरीवाल सरकार की ओर से गठित गोपाल सुब्रमण्यम आयोग ने काम शुरू कर दिया है। जांच के लिए सुब्रमण्यम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) से खुफिया एजेंसियों के अफसरों की मांग की है।
सुब्रमण्यम ने एनएसए अजीत डोभाल को पत्र लिखकर, उनसे 5-5 सीबीआई और आईबी अफसरों की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सुब्रमण्यम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गय़ा है, इसलिए इस मामले में जांच करना अनिवार्य हो जाता है।