फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट करते दो स्पोर्ट्स बाइक में भीषण हादसा, एक की मौत

Tue, 04 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
accidental stunt bike - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसंतकुंज इलाके में स्टंट के दौरान दो स्पोर्ट्स बाइक आमने-सामने जबरदस्त रूप से टकरा गईं। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के रिम भी अलग गए और उनसे टायर निकल गए।
विज्ञापन


बाइक के अन्य पार्ट्स भी टूट कर अलग हो गए। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में दो स्पोर्ट्स बाइक में टक्कर होने की सूचना रविवार सुबह करीब नौ बजे मिली थी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक गंभीर हालत में घायल हुए पड़े मिले। पुलिस ने तीनों को पास में स्थित रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उत्तम नगर निवासी रमन को मृत घोषित कर दिया। चार्लस ब्रेन और दक्षिणपुरी निवासी प्रदीप नैयर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वे बाइक स्पोर्ट्स बाइक को काफी तेज गाति से चला रहे थे

स्टंट
चार्लस गुडग़ांव स्थित एक बड़ी कंपनी में एचआर है, जबकि प्रदीप एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रमन ड्राफ्टमैन का कोर्स कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे कुतुब इंस्टीट्यूटनल एरिया में बाइक सवार स्टंट केलिए जमा हुए थे।

घटनास्थल पर मौजूद कुछ अन्य बाइकर्स ने बताया कि वह रविवार सुबह एक साथ राइड पर जाने केलिए एकत्रित हुए थे। अक्सर रविवार को बाइकर्स यहां जमा होते हैं। राइड पर जाने से पहले ये लोग यहां स्थित ढ़ाबे पर पराटे खाते थे।

इसके बाद ये राइड के लिए ये मुरथल तक जाते हैं। बताया जा रहा है कि रमन व घायल लोग सुनसान जगह पर अपनी बाइक  स्पोर्ट्स बाइक को काफी तेज गाति से चला रहे थे। बाइक कुछ ही सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड तक पहुंच जाती हैं। रमन के पास डोमिनार और चार्लस के पास हयोनंग स्पोटर्स बाइक है। 
विज्ञापन

स्टंट के दौरान स्कूटी बीच में आने से हुई सड़क दुर्घटना

demo pic
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ये लोग बाइक पर स्टंट कर रहे थे उसी समय स्कूटी बाइक पर आ गई। इससे बाइक सवारों को दिखाई नहीं दिया। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा से सामने आ स्टंट करते हुए हवा में आ रहीं दोनों की बाइक आपस में जबरदस्त तरीके से टकरा गई।

आम तौर पर ऐसी दुर्घटनाओं में बाइक का हैंडल व हेड लाइट को ही ज्यादा नुकसान होता है,मगर इस सड़क दुर्घटना में बाइकों की रफ्तार इतनी ज्यादा थीं कि एक बाइक के रिम से टायर ही अलग हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें