फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आईआईटी दिल्ली में अब घर बैठे करें डाटा साइंस और मशीन लर्निंग की पढ़ाई, इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 28 Apr 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली

सार

दिल्ली आईआईटी में इस छह महीने के इस कोर्स के लिए 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन भेजे जा सकते हैं। किसी भी विषय में स्नातक और डिप्लोमा वाले छात्र इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। इसमें आवेदन के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्मेटिक्स में 50 फीसदी अंक होने आवश्यक हैं।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली अब घर बैठे आम छात्रों को डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका दे रहा है। किसी भी विषय में स्नातक और डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर चुके छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईआईटी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छह महीने के इस कोर्स की फीस 1.25 लाख रुपये है और 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। यह कोर्स 30 जून से शुरू होगा। किसी भी विषय में स्नातक और डिप्लोमा वाले छात्र इस सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लेकिन 12वीं कक्षा में मैथ्मेटिक्स की पढ़ाई और 50 फीसदी अंक होने जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान 12वीं की मॉर्क्सशीट, ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट या डिग्री की कॉपी अपलोड करनी जरूरी होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें