फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब छात्र बनाएंगे विश्वविद्यालय के डिजिटल प्लेटफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लाउड, ऑटोमेशन और फुल स्टैक डेवलपमेंट पर मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
विज्ञापन


डीटीयू ने स्टूडेंट टेक टीम के लिए आवेदन किए आमंत्रित

ललित कौशिक

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) छात्रों को फुल स्टैक डेवलपमेंट से लेकर डेटा एनालिटिक्स में व्यावहारिक अनुभव का मौका देगा। छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने से लेकर नई तकनीकें सीखने और वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

इसके लिए डीटीयू के करियर डेवलपमेंट और इंडस्ट्री एंगेजमेंट कार्यालय ने स्टूडेंट टेक टीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह टीम विश्वविद्यालय के रिक्रूटमेंट मैनेजर (आरएम) पोर्टल के विकास, रखरखाव, विस्तार और भविष्य की तकनीकी परियोजनाओं पर काम करेगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक तकनीकी परियोजनाओं पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


चयनित छात्रों को आधुनिक तकनीकों और उद्योग की जरूरत के अनरूप परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। छात्रों को फुल स्टैक डेवलपमेंट, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डिप्लॉयमेंट, ऑटोमेशन वर्कफ्लो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फीचर्स, डेटा एनालिटिक्स और स्केलेबल सिस्टम डिजाइन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार जिन छात्रों को तकनीक में गहरी रुचि और सीखने के इच्छुक हैं। वह क्यूआर कोड को स्कैन कर और गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं।ॉ
विज्ञापन

-
चार प्रमुख डोमेन निर्धारित

विश्वविद्यालय ने आवेदन के लिए चार प्रमुख डोमेन निर्धारित किए हैं। इनमें फ्रंट एंड डेवलपमेंट, बैक एंड डेवलपमेंट, डेवऑप्स एवं क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई/मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रुचि रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह पहल छात्रों को संस्थागत स्तर की तकनीकी प्रणालियों पर कार्य करने का अनुभव देने के साथ-साथ उनके कौशल को भी मजबूत करेगी। जिससे भविष्य में उद्योग जगत में उनके रोजगार के अवसर और बेहतर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें