रैली के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के अधिकतर स्कूलों में बुधवार से नया सत्र शुरू हो गया। पहले दिन टीका लगाकर छात्राें का स्वागत किया गया। उनके स्कूल में प्रवेश के लिए मैजिक गेट बनाया गया था। सेक्टर-12 स्थित कंपोजिट स्कूल में छात्रों के स्वागत में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान एक शिक्षिका की सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक उन्हें विदाई दी गई।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय, चौड़ा में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों में नई पुस्तकों का वितरण भी किया गया। वहीं, कुछ निजी स्कूलों में आज से नया सत्र शुरू होगा।