ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्किप्पेर्स क्रिकेट मैदान में कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के टी-20 मुकाबले में द ए टीम ने पोनिक्स फोर्स को 41 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द ए टीम ने 7 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। चंद्र ने 62 रन की पारी खेली। पोनिक्स फोर्स से राहुल अरोरा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पोनिक्स फोर्स 9 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। द ए से रवि ने 5 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।