फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमी से लौटे छात्र: कलेजे के टुकड़े को देख भावुक हुए परिजन, बोले- मेरा नहीं मोदी जी का बेटा आया है...

Sat, 12 Mar 2022 04:24 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/साहिबाबाद (गाजियाबाद) 

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी छात्रों का गुलाब देकर स्वागत किया। वहीं, सूमी शहर से निकाले गए अन्य 240 भारतीय छात्रों को लेकर गुरुवार रात साढ़े 11 बजे पोलैंड के जेजॉ शहर से उड़ा एअर इंडिया का विशेष विमान शुक्रवार सुबह पौने छह बजे दिल्ली पहुंचा।
विज्ञापन
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के सुमी में एक हफ्ते से फंसे 213 भारतीय छात्रों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। विमान ने जैसे ही हिंडन एयरफोर्स में लैंडिंग की, विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई। हाथ में तिरंगा लेकर विमान से उतरे छात्रों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी छात्रों का गुलाब देकर स्वागत किया। वहीं, सूमी शहर से निकाले गए अन्य 240 भारतीय छात्रों को लेकर गुरुवार रात साढ़े 11 बजे पोलैंड के जेजॉ शहर से उड़ा एअर इंडिया का विशेष विमान शुक्रवार सुबह पौने छह बजे दिल्ली पहुंचा।
  
दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रों के परिजन पांच-छह घंटे पहले से ही उनके इंतजार में खड़े थे। जैसे ही छात्र बाहर निकले तो वे और उनके माता-पिता व परिजन भावुक हो उठे और खुशी के बीच गले लग गए। कई छात्रों के परिजन सभी को मिठाई बांट रहे थे, तो कोई छात्रों का माला पहनाकर स्वागत कर रहा था। इस सबके बीच लगातार भारत माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है नारों से एयरपोर्ट गूंज रहा था।
विज्ञापन


मेरा नहीं, मोदी जी का बेटा आया है...
सुमी से लौटे बेटे को देख भावुक हुए श्रीनगर के संजय पंडिता ने कहा, मेरा बेटा नहीं आया, ये तो मोदी जी का बेटा आया है। हमने तो उम्मीद छोड़ दी थी, वो लेकर आए हैं इसे। सुमी में जो हालात थे ऐसे में बच्चों का जीना मुश्किल हो रहा था। मोदी जी की वजह से बेटा आया है। मैं भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारा बेटा वापस दिलाया।

एयरपोर्ट पर परिजन आधी रात से कर रहे थे इंतजार
सूमी स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्र धीरज कुमार को लेने के लिए उनका परिवार हिमाचल प्रदेश के चंबा से आया था। धीरज के पिता ने उन्हें माला पहनाई वहां मौजूद सभी लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी बयां कीं। उन्होंने कहा, आधी रात से इंतजार कर रहे हैं। बेटा सकुशल लौट आया है, समझ नहीं आ रहा, इस खुशी को कैसे बयां करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें