फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में टोंटी-फ्लश टूटने पर छात्रों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-सौ रुपये के जुर्माने के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल के ब्लॉक बी और सी के बाथरुम/टॉयलेट की टोंटी-फ्लश हैंडल के टूटने और नुकसान पहुंचाने पर छात्रों पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। जिसके विरोध में छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (पीडीएसयू) के बैनर तले हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन का आयोजन हुआ।

दरअसल, इस संबंध में हॉस्टल प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था। जिसमें छात्रों पर जानबूझकर टोंटी- फ्लश हैंडल को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। नोटिस के अनुसार ब्लॉक सी के दो टॉयलेट में फ्लश हैंडल सितंबर महीने के आखिर में लगवाए गए थे। हालांकि नुकसान पहुंचाने वाले इस मामले में अभी तक छात्रों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार टोंटी और फ्लश के टूटने के लिए छात्रों पर जुर्माना लगाकर उसकी राशि मेस बिल में जोड़ना अनुचित है। हॉस्टल की सुविधाओं का रखरखाव करना प्रशासन की जिम्मेदारी है न कि छात्रों की। पीडीएसयू ने सौ रुपये का जुर्माना बिना शर्त वापस लेने, सभी पात्र छात्रों को तत्काल हॉस्टल आवंटित करने और डॉरमेट्री की मरम्मत कर सुरक्षित व पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें