एनएच-24 पर मसूरी टोल टैक्स के पास मेट्रो होटल में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ और हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि होटल में प्रेमी जोड़े रंगरेलियां मनाने आते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो तीन प्रेमी जोड़े रंगरेलियां मनाते हुए मिले। इनमें दो छात्र और छात्राएं इंजीनियरिंग कालेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने किसी तरह लोगों से इन्हें बचाकर वहां से निकाला। बाद में होटल को बंद करा दिया गया। बता दें कि करीब चार माह पहले भी होटल को पुलिस ने छापेमारी कर बंद कराया था। लेकिन इसके बाद फिर होटल खुल गया।
एसओ मसूरी ने बताया कि होटल के रिसेप्शन पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने और रजिस्टर मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक होटल निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसे बंद ही रखा जाएगा। एसओ ने बताया कि होटल में जो लड़के-लड़कियां मिले, वे बालिग थे। लिहाजा उन्हें जाने दिया गया।