खजूरीखास में शुक्रवार शाम महिला और उसकी भतीजी तेजाब गिरने से झुलस गईं। दोनों का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, ये चाची भतीजी अपने घर का कामकाज निपटा रही थीं। घर में साफ सफाई भी की जा रही थी। लेकिन इन्हें ध्यान ही नहीं रहा कि अलमारी में तेजाब की बोतल रखी हुई है।
अनजाने में तेजाब की बोतल हाथ से टकरा गई और एक हादसा हो गया। जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गईं। अब दोनों का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रोहतास (35), पत्नी बीना (32) और भतीजी रीतू (14) के साथ सोनिया विहार में रहता है। शुक्रवार शाम बीना और रीतू घर का काम कर रही थीं।
रीतू अलमारी के ऊपर से कोई सामान उतार रही थी। इसी दौरान हाथ लगने से तेजाब की बोतल उनके ऊपर गिर गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पचास फीसदी झुलस गई हैं।