फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली भ्रमण कर विद्यार्थी देश की विरासत से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुन्हाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन दिल्ली के ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी स्थलों पर किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और संवैधानिक विरासत से अवगत कराना था।
विज्ञापन




भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा, कार्यप्रणाली तथा भवन के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रपति भवन की भव्यता और अनुशासन ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इंडिया गेट पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने उन्हें प्रथम विश्व युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में वीर जवानों के बलिदान के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने अमृत उद्यान का भी अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें