फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में छात्रों को मानसिक सेहत के लिए मिलेगी 24 घंटे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्हाट्सएप पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में शुरू हुई हेल्पलाइन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। छात्रों को मानसिक तनाव, भावनात्मक परेशानियों और दूसरी मनोवैज्ञानिक समस्याओं से उबरने में मदद करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने नई पहल की है। जामिया ने सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मासेस (एसपीवाईएम) के सहयोग से पीयर सपोर्ट वॉलंटियर प्रोग्राम और जामिया वेलनेस कनेक्ट हेल्पलाइन एप शुरू किया है। इसके तहत 24 घंटे 40 प्रशिक्षित स्वयंसेवक छात्र छात्रों की समस्याएं सुनेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेषज्ञों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने इस पहल का उद्घाटन किया। जामिया के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ के इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बिना किसी झिझक और गोपनीयता उजागर होने के डर के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है। यह मदद जामिया वेलनेस कनेक्ट हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9911266684 पर उपलब्ध होगी। छात्र हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में परेशानी साझा कर सकेंगे। गंभीर मामलों में संबंधित छात्र को अस्पताल या उपयुक्त चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर से जुड़ने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


22 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

कुलसचिव प्रो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि यह पहल जामिया के 22 हजार से अधिक छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सुप्रीम कोर्ट, शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
विज्ञापन


40 छात्र स्वयंसेवक हेल्पलाइन का संभालेंगे जिम्मा

बता दें कि इसके लिए अगस्त 2026 में आवेदन मांगे गए थे। इसमें करीब 140 छात्रों ने रुचि दिखाई। चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद 40 छात्रों को चुना गया। इन्हें एसपीवाईएम के प्रशिक्षित परामर्शदाताओं और जामिया के मनोविज्ञान विभाग ने विशेष प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें