फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्र की खुदकुशी पर आप ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Jan 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में दलित छात्र आत्महत्या मामले में यहां भी सियासत होने लगी है। गुड़गांव में अपनी राजनीतिक पैठ बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को इस मामले में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


उपायुक्त की गैर-मौजूदगी में पार्टी का यह ज्ञापन नायब तहसीलदार ने लिया। आप नेताओं ने विश्वविद्यालय के उप-कुलपति सहित केंद्रीय मंत्रियों पर भी दलित छात्र को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस मामले में मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय से इस्तीफे की मांग की।

पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आरएस राठी ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित छात्रों के साथ गलत व्यवहार हो रहा था। जिससे परेशान हो शोध छात्र रोहित वेमूला ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष मंजीत जेलदार, अभय जैन, पार्टी नेत्री निशा सिंह, आप के केंद्रीय टीम के सदस्य जेएस कादयान, अशोक वर्मा, कुलदीप जांघू, सूर्यदेव, पवन पंघाल, भूपेंद्र शर्मा, रामचंद्र अद्दलखा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें