आरोप है महिला ने बच्चे पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जब बच्चा भागने की कोशिश की तो महिला ने बच्चे को पकड़कर घर में बंद कर दिया और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। बच्चे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और गर्म चिमटे से जला दिया।
मां ड्यूटी से जब वापस आई तो बेटा घर पर नहीं था। महिला के घर आने जानकारी हुई तो बच्चे की मां उसके घर गई और अपने बच्चे को मुक्त कराया। छात्र की मां ने महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बादलपुर कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।