फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वीं के छात्र से संबंध बनाने में नाकाम हुई महिला तो चिमटे से जला डाला निजी अंग

Sun, 07 Oct 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पर 7वीं के छात्र को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। छात्र ने आरोप लगाया है कि महिला ने पहले घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जब विरोध किया तो गर्म चिमटे से प्राइवेट पार्ट को जला दिया।

विज्ञापन


यह मामला खेड़ा धर्मपुरा स्थित सहारा एन्क्लेव कॉलोनी का है। में रहने वाली एक महिला पर 7वीं के छात्र को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़ित छात्र की मां ने उसे मुक्त कराया और महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बता दें कि पीड़ित महिला लाल कुंआ पर निजी कंपनी में नौकरी करती है। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा शुक्रवार को घर पर अकेला था। इस बीच दोपहर को पड़ोस में रहने वाली एक महिला घर आई और मेरे बेटे को चाउमीन लाने के बहाने अपने घर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है महिला ने बच्चे पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जब बच्चा भागने की कोशिश की तो महिला ने बच्चे को पकड़कर घर में बंद कर दिया और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। बच्चे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और गर्म चिमटे से जला दिया।

मां ड्यूटी से जब वापस आई तो बेटा घर पर नहीं था। महिला के घर आने जानकारी हुई तो बच्चे की मां उसके घर गई और अपने बच्चे को मुक्त कराया। छात्र की मां ने महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बादलपुर कोतवाली के प्रभारी विजय कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें