फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की बहादुर बेटी: ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से मोबाइल झपटा, मचाया शोर... किया पीछा; एक दबोचा

Sat, 10 Feb 2024 06:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आदर्श नगर इलाके में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के हाथ से मोबाइल झपटकर बदमाश भागने लगे। तभी स्कूटी सवार बदमाशों को देख छात्रा ने शोर मचाकर पीछा किया। लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया है। स्कूटी से दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके में 15 साल की छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए झपटमारी कर स्कूटी से भाग रहे एक बदमाश को लोगों की मदद से दबोच लिया। पीड़िता की पहचान दीक्षा के रूप में हुई है। बाद में पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। उसका दूसरा साथी स्कूटी से कूदकर छात्रा का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

दीक्षा परिवार के साथ मजलिस पार्क इलाके में रहती है। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह मजलिस पार्क की गली नंबर-9 से ट्यूशन पढ़ने के बाद घर जा रही थी। तभी गली नंबर-8 में पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया।

भागते बदमाश को देखकर दीक्षा शोर मचाते हुए उनके पीछे भागी। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां आ गए। लोगों ने स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे बदमाश को दबोच लिया। बदमाश मोबाइल को स्कूटी चला रहे अपने साथी को दे दिया। इसी दौरान स्कूटी चला रहा बदमाश स्कूटी से कूदकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी राहुल (22) के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से बदमाशों की स्कूटी जब्त कर ली गई है। पुलिस राहुल से पूछताछ कर उसके साथी की पहचान कर ली है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें