फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan : किसानों को रोकने के लिए तीन राज्यों को मिलेगी फोर्स, खुफिया इनपुट के बाद केंद्र सरकार का फैसला

Sat, 10 Feb 2024 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए तीन राज्यों को अतिरिक्त फोर्स देने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय पंजाब, हरियाणा व दिल्ली को अतिरिक्त फोर्स देगा।
विज्ञापन
किसान आंदोलन ( file pic) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने वर्ष 2020 जैसा किसान आंदोलन फिर से खड़ा होने के इनपुट दिए हैं। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए तीन राज्यों को अतिरिक्त फोर्स देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय पंजाब, हरियाणा व दिल्ली को अतिरिक्त फोर्स देगा। सबसे पहले किसानों को पंजाब में ही रोका जाएगा। अगर किसान नहीं रुके तो हरियाणा में रोका जाएगा। इसके बाद भी किसान आगे बढ़ते हैं तो उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर ही रोका जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, अपराध शाखा, स्पेशल ब्रांच समेत सभी यूनिटों के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सुरक्षा में लगाया जाएगा।

इनमें ऑफिस आदि में काम करने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन यूनिटों में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को वर्दी में ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के पास समय बहुत कम है। दिल्ली पुलिस सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करेगी। पहले सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर नहीं था। अब फ्लाईओवर बन गया है। इससे तीन रास्ते बन गए हैं।
विज्ञापन


इन सीमाओं पर रहेगी मुस्तैदी
टिकरी, सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर व एनएच-48 आदि सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यहां बेरिकैडिंग इस तरह की जाएगी, ताकि कोई अंदर न घुस सके।

एकजुट हो रहे किसान
देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इनपुट दिए हैं कि पंजाब में फिर से किसान एकजुट हो रहे हैं और दिल्ली कूच के लिए बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली में वर्ष 2020 जैसा बड़ा आंदोलन हो सकता है। ऐसे में अभी से सीमाओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें