फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं राक्षस है: हैंड राइटिंग खराब होने पर कक्षा दो की छात्रा को बेरहमी से पीटा, एक आंख से दिखना हुआ बंद

Fri, 26 Aug 2022 08:14 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को साफ निर्देश हैं कि वह बच्चों के किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक यातना नहीं देंगे। उनको खेल-खेल में पढ़ाना होगा। मगर शिक्षक अकसर अपनी हद पार कर जाते हैं। 
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक अमित कटियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासना क्षेत्र स्थित स्कूल में कक्षा दो की छात्रा की लिखावट (हैंड राइटिंग) खराब होने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा की आंख के पास चोट लगने पर सूजन आ गई। उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। घर पहुंची छात्रा की हालत देखकर परिजन ने कासना कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

मूलत: हाथरस निवासी सोहनपाल कासना कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं। बेटी शालू (11) कस्बे के रॉयल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। सोहनपाल ने बताया कि रोजाना की तरह बेटी बुधवार को स्कूल गई थी। स्कूल में शिक्षक अमित कटियार ने खराब हैंडराइटिंग देखकर छात्रा की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। डंडा लगने एक आंख में सूजन आ गई। उसे दिखना बंद हो गया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची तो परिजन बच्ची की हालत देख दंग रह गए। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। छात्रा के पिता सोहनपाल ने शिक्षक के खिलाफ कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

शारीरिक-मानसिक यातना नहीं दे सकते शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को साफ निर्देश हैं कि वह बच्चों के किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक यातना नहीं देंगे। उनको खेल-खेल में पढ़ाना होगा। मगर शिक्षक अकसर अपनी हद पार कर जाते हैं। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में ऐसी घटना हो चुकी है। जिसमें शिक्षक की पिटाई से छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई थी।

परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक अमित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विशाल पांडेय, एडीसीपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें