मनचले युवक ने दोस्त के साथ ही अभद्रता कर डाली। तंग आकर पीड़िता ने महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारन थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय लड़की एनआईटी तीन स्थित एक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है।
छात्रा के मुताबिक, पुनीत भाटिया नाम का युवक कभी उसके भाई का दोस्त था, तब वह उसके घर आता जाता था। युवती का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पुनीत उसके कॉलेज आते-जाते तंग कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करता है।
आरोप है कि पुनीत ने एक शादी की फोटो पीड़िता के भाई से ले लीं, अब उस फोटो को वाट्सएप पर डाल कर उसे बदनाम कर रहा है। एसएचओ सारन ने बताया कि पुनीत को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।