फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो साइट के गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत

Sat, 06 Sep 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में शनिवार शाम मेट्रो की निर्माणाधीन साइट के पास गड्ढे में भरे बरसात के पानी में डूबकर आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कार्तिक (14) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे में पानी में डूब रहे चार अन्य छात्रों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने कार्तिक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आनंद विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कार्तिक अपने परिवार के साथ कड़कड़डूमा स्थित आर्या नगर कालोनी में रहता था। इसके पिता नरेश कुमार बीएएमएस डॉक्टर हैं और वह भोवा, कौशांबी में अपनी क्लीनिक चलाते हैं। कार्तिक किरण विहार स्थित सर्वोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


शनिवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्त अभिषेक, टीटू, शिवम और सन्नी के साथ घर लौट रहा था। आर्या नगर कालोनी के पास मेट्रो का काम चल रहा है। वहां मेट्रो प्रशासन ने जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे हुए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान एक छात्र करीब आठ फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में पांचों छात्र पानी में गिर गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद लोग वहां पहुंचे। बच्चों को बाहर निकाला गया।

कार्तिक को गंभीर हालत में डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेट्रो प्रशासन ने गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें